Friday, July 24, 2020

स्वेट समता अंश (Sweat Equity Share) से आप क्या समझते हैं ?What do you understand by 'Sweat Equity Share' ?


प्रश्न: स्वेट समता अंश (Sweat Equity Share) से आप क्या समझते हैं ?What do you understand by 'Sweat Equity Share' ?

उत्तर: स्वेट समता अंश (Sweat Equity Share)- स्वेट समता अंश से आशय ऐसे अंशों से है जो कंपनी कटौती पर अथवा नकदी के अतिरिक्त अन्य प्रतिफल हेतु बौद्धिक परिसंपत्ति के प्रयोग के अधिकार के लिए अपने कर्मचारियों अथवा संचालकों को निर्गमित करती है। कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 2(88) के अनुसार कंपनी स्वेट समता अंश तभी निर्गमित कर सकती है, जब निम्नलिखित शर्तें पूरी कर दी गई हो-
  1. कंपनी के सामान्य सभा में विशेष प्रस्ताव पास होनी चाहिए। कंपनी को समामेलित हुए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका हो। 
  1. विशेष प्रस्ताव में अंशों की संख्या, वर्तमान बाजार मूल्य, प्रतिफल (यदि कोई हो) तथा संचालकों अथवा कर्मचारियों के वर्ग का उल्लेख होना चाहिए, जिन्हें यह अंश निर्गमित किए जाने हैं। 
  1. स्वेट समता अंश जो की मान्यता प्राप्त स्कंध विनिमय बाजार पर सूचीबद्ध हो, को SEBI के नियमानुसार निर्गमित किया जाना चाहिए।                                               

5 comments: